दही के साथ खाएं गुड़, होंगे कई फायदे

दही के साथ खाएं गुड़, होंगे कई फायदे

सेहतराग टीम

दूध और दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यही नहीं अधिकतर लोग इसे पंसद भी करते हैं। वहीं दही कई रोगों के लिए औषधि का काम करता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और लेटिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में अगर दोनों चीजों को मिलाकर खाया जाएं शरीर को काफी फायदा पहुंचेगा। गुड़ नें मिनरल्स, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे त्तव पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं।

पढ़ें- ये 7 हर्ब्स किडनी को रखती हैं साफ और सेहतमंद

दही के साथ गुड़ खाने के फायदे (Benefits of Eating Dahi and Gud in Hindi):

पाचन तंत्र को रखें फिट

दही और गुड़ में ऐसे गुड़ पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे आपको कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

पीरियड्स के समय दर्द

पीरियड्स के समय होने वाले दर्द के लिए यह सबसे अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही यह ऐंठन की समस्या से भी छुटाकारा दिलाता है। 

खून की कमी

अगर शरीर में खून की कमी हैं तो गुड़ खाना अच्छा माना जाता है लेकिन दही के साथ इसका सेवन करने से लाभ दोगुना बढ़ जाता है। 

वजन करें कम

अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दही और गुड़ का सेवन करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। 

सर्दी-जुकाम

अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो खट्टे दही में थोड़ा गुड़ और काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

तनाव भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्द मिलेगी राहत

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।